Amroha News: भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: स्थानीय श्रीरामलीला समिति के संयोजन में रामनवमी मंच पर चल रहे रामलीला मंचन में गुरुवार को भरत मिलाप की लीला देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। राम के वनवास जाने के बाद उनके वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। पूरी अयोध्या शोक में डूब जाती है। ननिहाल से भरत शत्रुघ्न को बुलाया जाता है। भरत राजा दशरथ का अंतिम संस्कार कर वनों से सीता, राम, लक्ष्मण को वापस लाने के लिए चल देते हैं। चित्रकूट में भगवान राम और भरत का मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष जागेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, अवनीश अग्रवाल, पुनीत मांगलिक, श्याम गर्ग, शंकर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: बड़े भाई को मनाने भरत नंगे पांव गये चित्रकूट वहीं दूसरी ओर बछरायूं के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.