Amroha News: भयावह हादसे में चाचा-भतीजों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: रविवार शाम बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर हुए भयावह हादसे में चाचा व दो भतीजों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर मोहल्ले में भी मातम पसर गया। गम के चलते घरों के चूल्हे तक नहीं जलें। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का दफीना किया जाएगा। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी सरफराज उर्फ छोटू पुत्र मुस्ताक समेत हादसे में उसके भतीजों कासिम व शारिक की मौत से तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों के बीच चीत्कार मच गई। रो-रोकर बुरा हाल रहा। जुटे लोग गमजदा परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे। परिजनों के मुताबिक तीनों मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मृतक कासिम के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके कंधों पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी टिकी थी। वहीं शारिक के भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.