अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात ब्रजघाट पुलिस चौकी के नजदीक पेट्रोल पंप के बराबर में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट आदि किसी तरह का कोई निशान न होने की वजह से प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम राहगीरों ने पेट्रोल पंप के बराबर में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह तक का जाहिरा चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में मालूमात की। यहां मौजू...