Amroha News: बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: अग्रवाल सेवा समिति की ओर से रविवार को नगर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों, आकर्षक झांकियों और अग्रवाल समाज के प्रतीकों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। नगर के विभिन्न बाजारों में लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे मोहल्ला कोट स्थित अशोक कुमार अग्रवाल के आवास से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। शोभायात्रा कोट, सब्जी मंडी, शफातपोता, बेगम सराय, गुजरी, कटरा, बसावन गंज, कोतवाली और बड़ा बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा गंगानाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Bareily...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.