अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: नौगावां सादात-अमरोहा मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तहेरे-चचेरे भाई राजीव व प्रशांत को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं बेकाबू कार ने आगे चल रही दो और बाइकों को भी चपेट में ले लिया। जिसमें तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजनों का शहर सीएचसी में गुस्सा फूट पड़ा। एंबुलेंस से शव नीचे उतार परिजन दो घंटे तक हंगामा करते रहे। हालात बिगड़ते हुए देख अस्पताल में चार थानों का फोर्स बुलाना पड़ा। बाद में पुलिस के समझाने पर बमुश्किल परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। हादसा मंगलवार रात नौगावां सादात-अमरोहा रोड पर शहर कोतवाली की सीमा पर हुआ। अमरोहा की तरफ से जा रही संभल नंबर की काले रंग की थार ने एक के बाद एक नौगावां सादात की तरफ से...