Amroha News: बेकरी से 50 हजार कीमत के पांच सोलर पैनल चोरी
अमरोहा, सितम्बर 19 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर में गुरुवार रात चोरों ने एक बेकरी को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये कीमत के पांच सोलर पैनल चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने बेकरी का मुआयना किया। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। मंडी धनौरा रोड स्थित ईदगाह नगर निवासी इंतजार की मोहल्ला इस्लाम नगर में बेकरी है। गुरुवार शाम वह रोजाना की तरह बेकरी बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर दीवार के सहारे बेकरी की छत पर पहुंच गए। इसके बाद चोरों ने सोलर पैनलों से जुड़े तार काट दिए और पांच सोलर पैनल चोरी कर मौके से फरार हो गए। बेकरी संचालक इंतजार को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह बेकरी पहुंचाने पर हुई, सोलर पैनल गायब देख होश उड़ गए। आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित बेकरी संचालक ने चोरी की रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.