Amroha News: बूंदाबांदी के दौरान गिरा मजदूर का मकान, बाल-बाल बचा परिवार
अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगरौली के गांव हथियाखेड़ा में गुरुवार देर शाम बारिश के दौरान किसान का मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के पीछे खेत में बरसात का पानी भरा होने के कारण नींव और दीवार धंसने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग बरामदे में बैठे थे, जिससे सभी सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक रिंकू प्रजापति पुत्र रोहताश सिंह का गांव के बीच में मकान है। मकान के पीछे खेत में बरसात का पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि लगातार पानी भरा रहने से नींव और दीवार धंस गईं। गुरुवार रात करीब आठ बजे बूंदाबांदी के दौरान मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय रिंकू, उसकी पत्नी और बच्चे बरामदे में बैठे थे। मकान गिरने पर सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.