Amroha News: बुलेट से छोड़े पटाखे जैसी आवाज, बेहोश होकर गिरे बाइक मिस्त्री को दो घंटे में आया होश
अमरोहा, सितम्बर 22 -- Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय में सोमवार दोपहर बिना नंबर की बुलेट से पटाखे छोड़ रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर रोक लिया। हंगामे के बीच पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने बिना कार्रवाई के आरोपी युवकों को छोड़ दिया। कार्रवाई न किए जाने से नाराज लोगों ने पुलिस के इस रवैय्ये पर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक कांकर सराय-डिडौली रोड पर दो युवक बिना नंबर की बुलेट से पटाखे छोड़ दो दिन से लोगों को परेशान कर रहे थे। भाकियू कार्यकर्ता और बाइक मिस्त्री आरिफ रविवार को अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। दोनों युवक बुलेट से पटाखे छोड़ते हुए उनकी दुकान के आगे से गुजर गए। पटाखे की आवाज इतनी तेज थी कि वह बेहोश होकर गिर गए। लोगों ने आरिफ को उठाकर पास में ही चिकित्सक को दिखाया। करीब आधा घंटे के बाद उन्हें ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.