Amroha News: बीमे के नाम पर किन्नर व साथियों से लाखों हड़पे, सात पर केस
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: बिजनेस कंपनी में बीमा करने के नाम पर किन्नर समाज के कई लोगों से मोटी धनराशि ऐंठ ली गई। बाद में रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आदमपुर निवासी जसवंत उर्फ सितारा किन्नर पुत्री बाबूराम का कहना है कि 25 मार्च 2025 को उसका जानने वाला सुनील कुमार पुत्र नन्हू सिंह निवासी जेबड़ा मुस्तकम थाना आदमपुर हाल निवासी नगर का रहरा अड्डा उसके पास आया और कहा कि वह एक बिजनेस कंपनी चलाता है। बताया कि तीन साल तक 500 रुपये प्रतिदिन जमा करने पर 7.50 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। बाद में 1000 रुपये प्रतिदिन जमा करने की स्कीम भी बताई। सितारा ने सुनील पर विश्वास कर रुपये जमा कर दिए। इसके बाद सुनील ने फर्जी बांड बनाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.