Amroha News: बीएसए ने 15 स्कूलों को जारी किया नोटिस
अमरोहा, सितम्बर 16 -- Amroha News: जिले में संचालित स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शासन स्तर से वित्तीय सहायता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है। इसके लिए स्कूलों से ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची व अन्य अभिलेख पूर्व में बीएसए स्तर पर मांगे गए थे। आरोप है कि कई स्कूलों ने सूचना एवं अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों को देय 5400 रुपये वार्षिक शुल्क प्रतिपूर्ति की कार्यवाही में देरी हो रही है। बीएसए डॉ.मोनिका ने मंगलवार को इस बावत 15 स्कूलों को नोटिस जारी कर सूची एवं अभिलेख तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.