Amroha News: बिना परमिट के स्कूली मैजिक वाहन सीज
अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना परमिट व आवश्यक दस्तावेज संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक स्कूली मैजिक वाहन को सीज कर दिया। शनिवार को परिवहन विभाग के पीटीओ सुधीर सिंह ने टीम के साथ जोया-हरियाना मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान साबरी इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल, हरियाना का मैजिक वाहन रोककर उसके परमिट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। चालक निर्धारित दस्तावेज और परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर वाहन को कब्जे में लेकर डिडौली कोतवाली लाया गया, जहां उसे सीज करने की कार्रवाई की गई। पीटीओ सुधीर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में 9 स्कूल वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.