अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में स्थित सरकारी नीम का पेड़ काटे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद बिना नीलामी के पेड़ कटवाने का आरोप लगने के बाद प्रशासन, राजस्व विभाग और वन विभाग सक्रिय हो गए हैं। मामले को सरकारी संपत्ति से जुड़ा गंभीर प्रकरण माना जा रहा है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि विद्यालय परिसर में वर्षों पुराना नीम का पेड़ खड़ा था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने मजदूरों से कुल्हाड़ी चलवाकर पेड़ कटवा दिया, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी वृक्ष को काटने से पहले निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर उसकी नीलामी कराना अनिवार्य होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ की लकड़ी की कीमत काफी अधिक है, लेकिन उसे बिना किसी सार्वजनिक प्रक्रिया के काट दिया गया。...