अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पत्नी पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत में यह भी कहा है कि पत्नी करीब साढ़े 9 लाख रुपया का जेवर समेटकर घर ले गई है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी शादी बीती 13 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी में करीब 4 तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चढ़ाए थे, जो पत्नी के पास रखे थे। आरोप है कि शादी के करीब 4 महीने बाद ससुर कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर आए और बेटी को अपने संग ले गए। यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक आरोप है कि इसके बाद उससे तलाक लिए बिना बीती 5 जून को रहरा थाना क्षेत्र के गांव में ससुर ने बेटी की शादी कर दी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी को लेने ससुराल गया तो मामले की जानकारी हुई। उसक...