अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: रविवार की देर रात बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। क्षेत्र के गांव आजमपुर में रामौतार का परिवार रहता है। उनका छोटा बेटा मनजीत अपनी माता को छोड़ने गांव दौराला अपनी ननिहाल गया था। बीती देर रात वापस लौटते समय लिसड़ी गांव के निकट उसकी बाइक के आगे गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में मनजीत की बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जहां उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष अतवीर चौहान ने बताया कि विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार नवयुवक की मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...