Amroha News: बिजली कटौती व तेंदुए के आतंक पर सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने सोमवार को एसडीएम शैलेश दूबे को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती बंद कराने और तेंदुए के बढ़ते आतंक से लोगों को राहत दिलाने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय सचिव डा. सुमित कुमार नागर ने कहा कि बिजली संकट और तेंदुए की दहशत से किसान व ग्रामीण परेशान हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान राजेश, जयसिंह, मुन्ने सिंह, चंद्रशेखर, चंद्रप्रकाश, पिंटू, संजय प्रजापति, नीरज यादव, हिमांगी नागर, जोगेंद्र सिंह सोनी, डॉ. यतन गुर्जर, वीर सिंह प्रधान, राजेंद्र, प्रमोद, विजेंद्र, राजीव, त्रिलोक, कोशिंदर, हुकुम सिंह, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.