अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा समेत अन्य नदियों में जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। रविवार को यहां पर बीस सेंटीमीटर पानी की बढ़ोत्तरी हुई। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में पानी भरने की आशंका बढ़ रही है।पिछले एक सप्ताह से गंगा में जल स्तर बढ़ने का क्रम जारी है। रविवार को यहां का जलस्तर 199.50 मीटर गेज मापा गया जो कि शनिवार के मुकाबले 20 सेंटीमीटर ज्यादा रहा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहयोगी नदियों और नहरों में भी जलस्तर बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर , घाटों पर बढ़ी निगरानी गंगा से कुछ फासले से बह रही पोषक नहर भी काफी जलस्तर के साथ बह रही है। इधर खादर क्षेत्र के गांव जैसे ढ़ाकोवाली, टीकोवा...