अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: बिजनौर बैराज से 10698 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 199.10 सेमी पर पहुंच गया। गंगाघाट के किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भर गया है। ऐसे में तिगरी निवासियों की चिंता बढ़ने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर गंगा में देखने को मिल रहा है। गंगा का जलस्तर रोजाना बढ़ रहा है। जिसके चलते गंगा धीरे-धीरे उफान की तरफ जा रही है। बिजनौर बैराज से 10698 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 25 सेमी बढ़ गया। गुरुवार को जलस्तर 198.85 सेमी दर्ज किया गया लेकिन शुक्रवार को 25 सेमी बढ़ने के बाद गंगा उफान पर आ गई। यह भी पढ़ें- Amroha News: जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ खंड चौकियों को किया अलर्ट गंगाघाटों के किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भर गया है। पुरोहितों को परेशानी का सामना करना पड...