Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 1.81 लाख क्यूसेक पानी, 10 सेमी बढ़ा तिगरी गंगा का जलस्तर
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। बिजनौर बैराज से 1,81,216 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को तिगरी गंगा के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को निचले इलाकों में जलभराव व रास्तों पर पानी भरने का डर सताने लगा है। गंगा का जलस्तर 200.60 सेमी दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगा के जलस्तर में गिरावट से खादर को राहत, फसलों पर संकटबारिश का प्रभाव बीते कई दिनों से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद इसका असर तिगरी गंगा में भी दिखाई देने लगा है, गंगा उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में गंगा के आसपास रहने वाले ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.