अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर में बालक ने अचानक ट्रैक्टर चला दिया, जिसके चपेट में आकर गांव निवासी सुरजो देवी पत्नी ब्रह्मपाल घायल हो गईं। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। बताया जा रहा है कि एक किसान ने तीन दिन पूर्व नया ट्रैक्टर खरीदा था। बुधवार को किसान के आठ वर्षीय बेटे ने अचानक सेल्फ मार दिया, ट्रैक्टर दौड़ पड़ा। इस दौरान रास्ते से गुजर रही सुरजो की टांग पर ट्रैक्टर का टायर चढ़ गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...