अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में गुरुवार को भाकियू असली गुट पदाधिकारियों की पंचायत हुई। बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया गया। संगठन के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि बेमौसम बारिश से धान व गन्ने की फसल को 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासन अभी तक भी नुकसान का सर्वे नहीं करा पाया है। नतीजा पीड़ित किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद दम तोड़ रही है। प्रशासन से तत्काल सर्वे कराते हुए नुकसान का उचित मुआवजा किसानों को देने की मांग की। अन्य वक्ताओं ने एनपीके खाद के कट्टे पर बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि दोनों ही समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान दिनेश कुमार, कपिल, जसपाल गिल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...