अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: लगातार बारिश के चलते मोहल्ला काला कुआं में शुक्रवार को जर्जर हाल मकान की छत भरभराकर गिर गई। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीएम आवास योजना में आवेदन करने के बावजूद परिवार को अब तक छत की दरकार बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला काला कुआं में महिपाल सिंह पुत्र रामप्रसाद प्रजापति का परिवार रहता है। बेहद गरीब परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहते हुए प्रकृति की मार झेलता आ रहा था। लगातार बारिश के चलते जगह-जगह से उखड़ चुकी मकान की छत शुक्रवार को भरभराकर गिर गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली नगर के विकास की पोल गनीमत रही कि हादसे में परिवार के लोग सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बहरहाल, मकान की छत गिरने से बेघर हुआ ...