अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: रविवार तड़के से शाम तक क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। सुहावने मौसम के बीच तापमान में गिरावट आई। हालांकि सड़कों पर जलभराव के चलते जरूर लोगों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। इंदिरा चौक, बस्ती मार्ग, चौहानपुरी, खाद गुर्जर चौराहा, मंडी समिति, सीएचसी आदि स्थानों पर समस्या ज्यादा गहराई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों संग वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। जगह-जगह पानी जमा होने पर लोगों को कीचड़ व गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। नालियां साफ नहीं होने व पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से कुछ देर क...