Amroha News: बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री, सुनीं समस्याएं
अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। राशन व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया। आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गांव लठीरा व फरीदपुर में गांव के आसपास गंगा का पानी भरा मिला। खेतों में पानी भरा होने से फसलें बर्बाद होने की कगार पर दिखीं। विधायक ने ग्रामीणों से बाढ़ की वर्तमान स्थिति, आवागमन, खाद्य सामग्री, बिजली, पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी की। कहा कि संकट की इस घड़ी में किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। शासन-प्रशासन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बाढ़ के पानी से सड़कें जलमग्न, डीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं गांव जिन परिवारों को सहायता की आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.