Amroha News: बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल
अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना में सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने गांव के ही एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक गिरने से तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बुजुर्ग की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार दोपहर में डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी महफूज शाह सर्विस रोड पार कर रहे थे तभी जोया से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर विपरीत दिशा में तेज गति से आ रहे दो बाइक सवार कासिम पुत्र शौकत अली व शाकिब पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला चकली थाना अमरोहा नगर ने टक्कर मार दी। टककर लगने के बाद बाइक गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.