Amroha News: बाइक सवार ने बीबीए छात्रा से कान की बाली और पर्स छीना
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी कपड़ा कारोबारी रहमान की बेटी साजिया दिल्ली में एक इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रही हैं। तीन दिन पहले वह अपने भतीजे की बर्थ डे में यहां आई थीं। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थीं। आरोप है कि जैसे ही वह नानक चंद रोड पर पहुंची कि तभी गांधी मूर्ति की ओर से आए बाइक सवार दो युवक उनके कान की एक बाली और पर्स छीनकर फरार हो गए। इस बावत सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.