अमरोहा, अगस्त 12 -- Amroha News: जोया। बाइक सवार ने घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार दिलाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना डिडौली क्षेत्र के गांव कपासी की है। मंगलवार रात लगभग सात बजे गांव निवासी मोहन सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर खड़े थे कि तभी एक बाइक सवार तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहन सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह, शौर्य पुत्र मोहन सिंह, अदिति पुत्री मोहन सिंह, कृष्णा पुत्र महेश सिंह तथा अवनिका गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया व बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार ने अपने परिजनों को बुलाकर पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज कर जान से...