अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। नगर के काला शहीद पूठ रोड स्थित घास मंडी के पास सोमवार सुबह बाइक टकराने के बाद मां-बेटे से मारपीट कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीड़ितों के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी रवि कुमार सोमवार सुबह अपनी मां के साथ बाइक से मिलक गांव जा रहा था। यह भी पढ़ें- Basti News: बाइक सवार युवक को रोककर पीटा, बाइक तोड़ी जैसे ही वह काला शहीद पूठ रोड पर घास मंडी के निकट पहुंचा कि अचानक गली से निकल रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। रवि ने टक...