अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: देश के चर्चित बावनखेड़ी नरसंहार में मौत की सजा पाने वाला सलीम अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रयागराज जेल से बुधवार देर रात हसनपुर पहुंचा। शॉर्ट टर्म बेल पर हाईकोर्ट ने 21 से 27 अक्तूबर तक शादी समारोह से जुड़ी रस्मों में शामिल होने के लिए उसकी सात दिन की पैरोल मंजूर की है। आदेश मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में पुलिस सलीम को प्रयागराज की नैनी जेल से लेकर हसनपुर के लिए निकल चुकी है। वहीं, सलीम को पैरोल मिलने से एक ओर जहां परिवार में खुशी का माहौल है, तो दूसरी ओर 18 साल बाद एक बार फिर लोगों के जेहन में धुंधले हो चुके सात लोगों के कत्ल की खूनी रात से जुड़े खौफनाक मंजर ताजा हो गए हैं। यह भी पढ़ें- बहन की शादी में शामिल होगा बावनखेड़ी कांड का दोषी सलीम, हाईकोर्ट ने दी सात दिन की पैरोलबावनखेड़ी नरसंहार की...