Amroha News: बहन की डोली उठाने सात दिन की पैरोल पर आ रहा सलीम, 18 साल बाद घर में खुशी
अमरोहा, अक्टूबर 22 -- बहन की शादी के लिए सलीम को पैरोल Amroha News: बावनखेड़ी हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की पैरोल मिली है। परिजनों ने बताया कि सलीम 18 साल छह महीने छह दिन बाद वह गांव आ रहा है। सभी उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आधी रात के बाद उसके गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक दो भाई व पांच बहनों में बड़े सलीम की सबसे छोटी बहन आयशा की बारात आगामी 25 अक्तूबर को नगर के कनेटा अड्डे के नजदीक से आ रही है। पिता रऊफ का कहना है कि सलीम को अपनी छोटी बहन से बेहद लगाव था। इसके लिए वह बहन की शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने व उसकी डोली रुखसत करने पैरोल पर आ रहा है। पैरोल की अवधि पूरी होने पर 28 अक्तूबर को उसे वापस जेल में सरेंडर करना होगा। बताया जा रहा है कि पैरोल के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.