अमरोहा, सितम्बर 13 -- Amroha News: नेशनल हाइवे के गांव डिडौली में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच ग्रामीण दहशत में हैं। कुत्तों और बंदरों ने पिछले तीन दिन में चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़वाकर निजात दिलाने की मांग की है। गांव में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी साजिद हुसैन की छह साल की बेटी अनीसा शनिवार सुबह आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घर की छत से उतरकर आंगन में आए बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन दौड़कर आए परिजनों ने किसी तरह बंदरों के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। कस्बा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्ची को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। शनिवार को ही गांव के रहने वाले न...