Amroha News: बंदरों से बचने में छत से गिरे बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत
अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: मंडी धनौरा। बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरे। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव पेली तगा निवासी नजीर अहमद (60) शनिवार शाम अपने घर की छत पर बंदरों को भगाने के लिए गए थे। बताया गया कि इसी दौरान बंदरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के दौरान वह छत से नीचे आंगन में जा गिरे। नीचे रखी सीमेंट की चादर से उनका सिर टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में नजीर अहमद को उपचार के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.