अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: नौगावां सादात क्षेत्र के गांव जमुनाखास में बढ़ते बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के मुताबिक बंदर सोते हुए और राह चलते लोगों पर हमलाकर उन्हें घायल कर रहे हैं। गांव में बंदरों के आतंक के चलते लोग घरों के दरवाजे बंद कर कैद होने को मजबूर हैं। चार बंदर बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में बार-बार गुहार लगाने के बाद भी बंदरों को नहीं पकड़वाया गया है। ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके कुछ बंदर पकड़वाए हैं, लेकिन आतंक का पर्याय बने चार बंदर अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। जिसको लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। जबकि बंदर अब तक दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। ऐसे में सुनवाई न होने से ग्रामीण बेबस हैं। आतंकी बंदरों को जल्द पकड़वाकर ...