अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में चौधरपुर फ्लाईओवर पर रविवार तड़के कुरकुरे से लदा एक मैजिक वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गया। चलते वाहन में आग लगते ही चालक ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरे मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वाहन और उसमें लदा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव भीकनपुर मूंढा निवासी मोहम्मद हसीब मैजिक वाहन में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही उनकी मैजिक चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और मैजिक धू-धूकर जलने लगा। फ्लाईओवर से गुजर रहे राहगीरों ने...