Amroha News: फ्रिज की सफाई करते समय करंट लगने से दुकानदार की मौत
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में मंगलवार दोपहर बाद फ्रिज की सफाई करते समय करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी मुशर्रफ हुसैन के 38 वर्षीय बेटे मुकर्रब हुसैन की गांव में ही परचून की दुकान थी। मंगलवार दोपहर बाद वह दुकान में रखे फ्रिज की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Shravasti News: पंखे में उतरा करंट, महिला की मौत पत्नी नरगिस, मां नूगेरा परवीन तथा भाई मुकम्मिल हसन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.