Amroha News: फैक्ट्री कर्मी की स्कूटी रोककर मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
अमरोहा, नवम्बर 11 -- Amroha News: गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय मिश्रा सीएल गुप्ता कंपनी में नौकरी करते हैं। वह डिडौली क्षेत्र में जिवाई गांव के प्रधान शहरोज हुसैन के मकान में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार देर शाम वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। चौधरपुर और जिवाई के बीच नहर के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने जिवाई चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देती हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.