Amroha News: फुफेरे देवर से शादी से इनकार और 10 बीघा जमीन बनी पायल की मौत की वजह
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में 22 वर्षीय विवाहिता पायल की गला घोंटकर और मूसली मारकर की गई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने रविवार शाम खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद चारों आरोपियों को दूल्हेपुर गन्ना सेंटर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फुफेरे देवर मोंटी से शादी से इनकार करना और परिजनों को 10 बीघा जमीन का लालच ही पायल की हत्या की मुख्य वजह बना। सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव कुंआडाली निवासी सत्यपाल गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पायल की शादी एक नवंबर 2025 को बुखारीपुर निवासी दीपक गिरि से की थी। पति दीपक गिरि ने गत माह आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से पायल अपनी दो माह की बेटी के साथ ससुराल में ही रह रही थी। शुक्रवार सुबह रसोई मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.