अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के जोया कस्बे में फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले युवक ने ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों पर मारपीट, गाली-गलौज और रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। सेकेट्री कॉलोनी निवासी रामप्रकाश के मुताबिक वह जोया में फास्ट फूड का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 08:30 बजे उसके ठेले पर ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही शराब के नशे में आए व खाने का सामान मांगा। डर के कारण उसने खाने का सामान दे दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों ने और शराब पीने के लिए 500 रुपये नकद मांगे और कहा कि सारे पैसे फोन पे कर देंगे लिहाजा रामप्रकाश ने उन्हें 500 रुपये भी दे दिए। शिकायत के मुताबिक वह जाने लगे तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने ठेले में लात मारकर सामान ...