Amroha News: फायरिंग के आरोपी को तमंचे के साथ दबोचा
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: फायरिंग करने के आरोपी युवक को पुलिस ने तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बीती 28 जुलाई की रात क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रामगंगा पोषक नहर के पास धनौरा-चांदपुर मार्ग से दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय जीशान पुत्र जुल्फकार निवासी गांव चुचैला कला के रूप में हुई। थाना प्रभारी सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.