Amroha News: फड़ लगाने के विवाद में दुकानदार पर कातिलाना हमला, पांच पर केस
अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: नगर पंचायत सैदनगली के मुख्य बाजार में रक्षाबंधन पर फड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। अगले दिन आरोपियों ने दुकानदार पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हाथ से चाकू का प्रहार रोकने के दौरान दुकानदार की अंगुली कट गई। तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कस्बा निवासी निशांत अग्रवाल का कहना है कि रक्षाबंधन पर बीती 26 अगस्त को वह राखी बेचने के लिए फड़ लगा रहा था। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला चामुंडा मंदिर निवासी दिनेश सैनी से फड़ की जगह को लेकर विवाद हो गया। आरोप के मुताबिक इसी रंजिश के चलते 27 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे आरोपी दिनेश सैनी, संजय सैनी, भरत सैनी, सुभाष सैनी और छत्रपाल सिंह सैनी ने मिलकर हमला कर दिया। निशांत का कहना है कि आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से वार किया और म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.