अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी एक होमगार्ड ने प्रेम प्रसंग में जोया सीएचसी में तैनात संविदा एएनएम से शादी की थी। दंपति के एक बेटा भी है। सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में होमगार्ड घायल हो गया। वह शिकायत लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचा व तहरीर देकर एएनएम पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया। इसी दौरान एएनएम भी बेटे को लेकर कोतवाली पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि समझौता होने के कारण मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...