अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवपुर के मजरा ख्वाजेपुर के प्राइमरी स्कूल की टूटी चारदीवारी से छुट्टा पशु स्कूल में घुस रहे हैं। किसी भी दिन बच्चों के संग हादसा हो सकता है। स्कूल में गंदगी भी पसरी है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी उक्त आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। समस्या समाधान की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारी मिट्ठनलाल खड़गवंशी ने कहा कि स्कूल की चारदीवारी काफी दिन से टूटी हुई है। इससे होकर छुट्टा पशु स्कूल में घुस जाते हैं। पशु जगह-जगह गोबर आदि कर गंदगी फैला रहे हैं। आशंका इस बात है कि कहीं छुट्टा पशु स्कूल में घुसकर पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को चोट न पहुंचा दें। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेताया कि जल्द ही स्कूल की चारदीवारी का निर...