अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। दोपहर 12 बजे वह प्राथमिक विद्यालय जोया का निरीक्षण करेंगी। यहां के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगी। इस दौरान लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में भी शामिल रहेंगी। दोपहर दो बजे से वह कोर कमेटी की बैठक लेंगी। ढाई बजे निर्माणधीन निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करेंगी। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से प्रभारी मंत्री के आने का कार्यक्रम मिल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...