अमरोहा, नवम्बर 22 -- Amroha News: खेल निदेशालय के संयोजन में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में चल रही तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ l अंतिम दिन खेले गए सेमीफइनल व फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम जहां विजेता रही तो वहीं आजमगढ़ मंडल की टीम को उप विजेता का खिताब मिला। शनिवार को पहला सेमीफइनल मैच आजमगढ़ व लखनऊ की टीम के बीच खेला गया l आजमगढ़ मंडल की टीम ने लखनऊ मंडल की टीम को 36-18 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफइनल मैच में वाराणसी मंडल की टीम ने मुराबाद मंडल की टीम को 31-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आजमगढ़ व वाराणसी मंडल की टीमों के बीच खेला गया। वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ मंडल की टीम को 35-25 से हराते हुए फाइ...