Amroha News: प्रदीप हत्याकांड : बिहारी कहकर चिढ़ाने से तंग डेयरी के दूसरे नौकर ने की थी हत्या
अमरोहा, अगस्त 21 -- Amroha News: नौगावां सादात पुलिस ने नाजरपुर गांव में पशुशाला के कर्मचारी प्रदीप हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी सहकर्मी नितेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप आए दिन नितेश से गाली-गलौज करता था और उसे 'बिहारी-बिहारी' कहकर चिढ़ाता था। इससे नाराज नितेश ने तेजधार हथियार से प्रदीप के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की और भूसे की कोठरी में छिपाकर पन्नी से ढक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। नौगावां सादात क्षेत्र के नाजरपुर गांव के ग्राम प्रधान राकेश कुमार गांव के ही वेदपाल सिंह के साथ साझेदारी में पशुपालन करते हैं। दूध की सप्लाई विभिन्न डेयरियों पर की जाती है। मुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.