Amroha News: पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: महिला जैन मिलन के संयोजन में शुक्रवार को स्थानीय जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे व उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश एक पेड़ राष्ट्र के नाम, एक पेड़ ईश्वर के नाम रहा। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे रोपकर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प ही प्रकृति के प्रति सच्ची सेवा है। इस दौरान सीमा शरद जैन, सीमा दीपक जैन, सपना जैन, नीना जैन, रीना जैन, डॉ.बीना शाह शर्मा, बेला जैन, बीना पहाड़िया, सरिता सेठी, उषा सेठी, नीरा जैन, वीना जैन, अंजू जैन, दीपाली जैन, नीरू जैन, लता जैन, छवि जैन, अंजलि जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.