Amroha News: पुलिस ने आतिशबाजी के गोदाम में की छापामारी, हिरासत में लिया मालिक
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला धनपुरी में पुलिस ने बुधवार रात किराए के घर में चल रहे आतिशबाजी गोदाम में छापामारी की। मौके से एक लाख रुपये से अधिक कीमत की आतिशबाजी बरामद की। साथ ही गोदाम मालिक को भी हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला संत नगर निवासी रवि गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता ने मोहल्ला धनपुरी में किराए के मकान में भारी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। पुलिस को गोदाम में आतिशबाजी रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की। तलाशी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: साढ़े तीन कुंतल अवैध पटाखा संग आरोपी गिरफ्तार बताया जा रहा है कि पटाखों के भंडारण और खरीद-बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस के बारे में जानकारी नहीं मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.