अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: मंडी धनौरा। क्षेत्र की रामपुर पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर स्थित गांव रामपुर तगा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में सोमवार सुबह चोरों ने चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर स्कूल का ताला तोड़कर पांच पंखे, गैस चूल्हा, सिलेंडर, राशन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत बनी है। पुलिस पर रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है। लंबित सभी मामलों के जल्द खुलासे की मांग उठाई गई है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने जल्द सभी घटनाओं का खुलासा किए जाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...