अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: किसान के घर से चोरी हुए चार पशुओं की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। रात में ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। वहीं पुलिस को देख आरोपी पशु छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं को किसान के सुपुर्द किया। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरुआ निवासी निजाम गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात में चोरों ने उसके चार पशु चोरी कर लिए। इसी दौरान आहट होने पर परिजनों की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर गांव में जाग हो गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: पिकअप से पांच मवेशी बरामद, चार गिरफ्तार सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चेकिंग देख आरोपी पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज ...