अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: अमरोहा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अनुज कुमार, जतिन खाटियान, गौरव कुमार, गुरमीत सिंह, चेतन सोनी और अनिल कुमार समेत छह पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने जरूरतमंदों के खातिर रक्तदान कर जिम्मेदारी निभाई। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. प्रमोद कुमार समेत स्टाफ ने पुलिसकर्मियों की सराहना की। साथ ही जरूरतमंदों के लिए अधिक से अथिक रक्तदान करने की लोगों से अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...