अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन में हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के विकास के साथ व्यस्त जीवन शैली की वजह से ब्लड प्रेशर, स्पॉन्डिलाइटिस, अस्थमा, एसिडिटी, पीठ व कमर दर्द, गठिया, माइग्रेन, डायबिटीज, हृदय रोग और मानसिक तनाव जैसी स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...